स्काउट गाइड ने परिण्डे लगाकर की सेवा की शुरुआत
जोधपुर। नवसंवत्सर के आगमन पर श्रीराम आदर्श बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय कराणी के स्काउट छात्रों ने संस्था प्रधान सियाराम चौधरी एवं स्काउट मास्टर गोविंद राम के नेतृत्व में स्काउट गाइड साप्ताहिक सेवाओं की शुरुआत की।
सेवा सप्ताह के प्रथम चरण में विद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला जोधपुर के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु संचालित नेशनल ग्रीन कोर योजना एवं ग्रीन गुड डीड योजना के तहत बढ़ती हुई गर्मी में पशु पक्षियों को राहत देने के लिए विद्यालय परिसर में परिण्डे व चुग्गा पात्र लगाकर नव संवत्सर के आगमन की मंगल कामना की गई।
इस मौके पर स्काउट मास्टर गोविंद राम के साथ स्काउट छात्रों ने श्मशान भूमि में वृक्षारोपण कर पौधों को पानी पिलाया और पशुओं के पीने के स्त्रोतों में साफ सफाई की जिसमें स्काउट छात्र अमृत, रिछपाल, चेतन भोमाराम, गजेन्द्र,सुरेश और गोविंद ने मुख्य भूमिका निभाई। उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए प्रधानाचार्य सियाराम ने संकल्पित किया कि वे अपने घरों, चौराहों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों, चुग्गा पात्र लगाकर उनके नियमित रखरखाव व संभाल के प्रति अपना दायित्व निभाएंगे।