नशा मुक्ति का संदेश दिया
जोधपुर। अणुव्रत समिति जोधपुर शाखा की ओर से स्वस्थ समाज, स्वस्थ राष्ट्र अभियान के अंतर्गत पालरोड स्थित राजाराम शिक्षण संस्थान में साध्वी पुण्यप्रभा, साध्वी हेम रेखा के सान्निध्य में नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
अध्यक्ष डॉ. सुधा भंसाली ने बताया कि लगभग 300 सदस्यों की उपस्थिति में नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला व साध्वी वृंद द्वारा सभी को नशा न करने का संकल्प कराया गया। इस अवसर पर आसन, स्मृति विकास हेतु प्राणायाम, महाप्राण ध्वनि, क्रोध कम करने हेतु ध्यान इत्यादि प्रायोगिक क्रियाएं कराई गई। कार्यक्रम में समिति सदस्य रवि, प्रमोद चौधरी, ट्रस्टी जोगाराम, तगाराम, मितेष जैन, प्रेम सुराणा, पंकज भंडारी, शीला आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। समिति के सहमंत्री योगाचार्य मंगलाराम पटेल ने आभार ज्ञापित किया।