गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर चार दुकानें सीज
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर 333 चालान बनाकर 40 हजार 344 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई, वहीं चार दुकानों को भी सीज किया गया।
नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के बावजूद भी लोग कोरोना गाइड लाइन की पालना को लेकर सजग नहीं है, ऐसे बेपरवाह लोगों के खिलाफ नगर निगम दक्षिण लगातार कार्रवाई कर रहा है और प्रतिदिन चालान बनाने और प्रतिष्ठान को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण प्रभारी राजेश तेजी की टीम ने भाटी चौराहा स्थित ओल्ड टाउन और जेडीए रोड स्थित टाउन फैब प्रतिष्ठान को सीज करने की कार्रवाई की गई। वहीं नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि दुकानें खुली रहने पर अतिक्रमण प्रभारी सुरेश हंस और सह प्रभारी आशीष चांवरिया की टीम ने साइकिल मार्केट स्थित जय गुरुदेव आइसक्रीम, सिवांची गेट स्थित मुंशी खान पंचर की शॉप को सीज किया।