टीकाकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। शहर में नगर निगम उत्तर एवं चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे वार्ड वार कोरोना टीकाकरण कैंप का महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार और आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने निरीक्षण किया और टीकाकरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा ने टीकाकरण करवाने आए लाभार्थियों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना, वहीं उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। महापौर ने इंसीडेंट कमांडर को निर्देश दिए कि वह अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थियों का टीकाकरण करवाएं, साथ ही नगर निगम के कार्मिकों को वार्ड का दौरा कर वरिष्ठ जनों को कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार ने नगर निगम उत्तर के सभी पार्षदों से अपील की है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित हो रहे कोरोना टीकाकरण कैम्प में अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण करवाएं। कुन्ती देवड़ा परिहार ने बताया कि एक बार फिर तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है और संक्रमण को रोकने के लिए फिलहाल कोरोना टीका ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और अफवाहों में नहीं पडक़र कोरोना टीका करवाने की अपील की है। इस दौरान पार्षद युसूफ खान, पार्षद शैलजा परिहार, इंसिडेंट कमांडर विकास राजपुरोहित सहित मेडिकल एवं नगर निगम विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button