फागोत्सव में फागुनी रंग से सबको रंगा
जोधपुर। राजसरोवर कॉलोनी में फागोत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव की मुख्य शोभा रही संत तारा बाई जिनके कृष्णा रास के भजनों ने उत्सव मे फागुनी रंग से सबको रंग दिया। इसमें महिला मण्डल तथा कॉलोनी के बाशिंदो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। इस दौरान जनक गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, पारसराम जलानी, दीपक जालानी, कुसुमगुप्ता, उषा गर्ग, सुरेश करवा, कैलाश गर्ग, सत्यनारायण सोनी, सुरेश कुमार गर्ग, ओम लाहोटी ने संचालन किया तथा कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष परस राम पंडित ने सबका आभार व्यक्त किया।