जीव जंतुओं को जीवित रखने की मुहिम में जुटा मिशन
सिरोही। विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन ट्रैक्टरों से जिला पूर्ति कर पौधों तथा जीव जन्तुओं को जीवित रखने में जुटा है ।ग्रीष्म ऋतु में पेड़-पौधों , जीव-जन्तुओं के लिये जल की व्यवस्था करना मनुष्य का कर्म और धर्म है ।विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपालसिंह राव ने बताया कि जलापूर्ति हेतु भामाशाह व मिशन के सदस्यों का सहयोग लेकर जलापूर्ति की जा रही है ।वन क्षेत्रों में बने जल के स्त्रोतों में वन्यप्राणियों हेतु पानी पहुंचाने का कार्य तथा जहाँ पौधारोपण किया है वहाँ पौधों को पानी पिलाने का कार्य किया जा रहा है ।इस कार्य में श्रीमती आशा देवडा , चन्द्रकांता चैहान , सोनल राठौड़ , इन्द्रा खत्री , वर्षा त्रिवेदी ,अनिता चव्हाण , इन्दरसिंह ,दशरथसिंह भाटी ,सविता कुमारी , शिवसिंह चैहान का सहयोग मिल रहा है ।राव ने वन व जीव जन्तु तथा पर्यावरण प्रेमियों को जलापूर्ति हेतु सहयोग करने की अपील की।