सूर्यनगरी के उभरते गायक कलाकर अभी दत्त का अभिनन्दन किया
जोधपुर। कौम निवारघरान युवा विकास समिति द्वारा सूर्यनगरी के उभरते कलाकर अभि दत्त का साफा व माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
मोहम्मद रूहफ शेख ने जानकारी देते हुए बताया सूर्यनगरी उभरते कलाकार अभि दत्त का होली के मौके पर मुम्बई से जोधपुर आने पर आज निवारघरान युवा विकास समिति द्वारा हनुमान चौक निवारघरान मोहल्ला में साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। शेख ने बताया कि गायक कलाकार अभि दत्त द्वारा कई फिल्मों गाने गाकर सूर्यनगरी का नाम रोशन कर रहे है। अभिनन्दन समारोह के दौरान मुस्तफा बाबा, मोहम्मद शहजाद, अब्दुल वाजिद, मोहम्मद अमान, आशिक हुसैन, सज्जन डागी, रनजीत डागी, सलीम खान, इमरान शेख, कौमी एकता मिशन के आशिक अली मुन्ना, शाकीर बैलिम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।