कैनोपी वाला ने उपहार के रूप में बर्तन बांटे
जोधपुर। प्लास्टिक वेस्ट को री साइकिल करने एवं अनुपयोगी कपड़ों को फुटपाथ जरूरतमंद लोगों को उपयोग में आने के उद्देश्य को लेकर नगर निगम उत्तर द्वारा एक अभियान कैनोपी वाला चलाया गया। इस अभियान को निरंतर रखते हुए यह कार्यक्रम वार्ड 62 में करवाया गया। वार्ड नंबर 62 में नगर निगम उत्तर की अनूठी पहल कैनोपी वाला इवेंट अपने जोधपुर शहर को स्वच्छ बनाने व प्लास्टिक फ्री करने के लिए रखा गया। वार्ड पार्षद सीमा खींची द्वारा प्लास्टिक वेस्ट को रिसाइकल करने व अनुपयोगी कपड़ों के बेहतर उपयोग करने के उद्देश्य से जुडऩे के आग्रह पर बुजुर्गों, बच्चों व महिला शक्ति ने पुराने कपड़े व वेस्ट प्लास्टिक की चीजें बोतले कैनोपी वाला को प्रदान कर गणमान्य नागरिक होने का कत्र्तव्य निभाया। लोगों को इस अभियान से जुड़े रखने हेतु कैनोपी वाला द्वारा लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु उपहार के रूप में बर्तन बांटे गए।