वार्षिकोत्सव में किया भामाशाहों का सम्मान
जोधपुर। देवेंद्रगिरी महाराज के सान्निध्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालेली दईकड़ा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें विभिन्न नृत्य, नाटक, कविता एवं भाषण द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
विद्यालय के संवद्र्धित विकास में सहयोगार्थ राशि प्रदान करने वाले भामाशाहों का स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मान किया गया। गार्गी पुरस्कार प्राप्त एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रियंका जितेंद्र गोदारा द्वारा विद्यालय परिवार को लैपटॉप मय प्रॉजेक्टर उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व छात्र केआर चौधरी द्वारा एक लाख रुपए सहयोगार्थ एवं विद्यालय विकास हेतु एवं पार्षद आईदानराम चौधरी द्वारा खेल मैदान विकसित करने की घोषणा की गई। रोटरी क्लब ऑफ पद्मिनी द्वारा कंप्यूटर सेट भेंट करते हुए शीघ्र ही फर्नीचर उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई। विद्यालय में किए गए विकास एवं शैक्षिक माहौल के निर्माण हेतु संस्था प्रधान रजनी मांकड़ का ग्राम वासियों ने सम्मान किया। भामाशाह प्रेरक के रूप में मंच संचालक त्रिलोकराम नायल शारीरिक शिक्षक का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरपंच उषा, उपसरपंच राधेश्याम, एसएमसी अध्यक्ष पुनाराम, सीबीईओ मंडोर तुलसाराम सीरवी आदि उपस्थित थे।