राजस्थान बजट बिना पंख की उड़ान: पुरोहित

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पेश राज्य बजट पर अपनी तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर सरकार खरा नहीं उतरी है और राज्य बजट से जनता को निराशा हाथ लगी है। कहां की इसमें सिरोही जिले की पूर्व घोषणाओं को नए कलेवर में डाला गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बजट पर चुटकी लेते हुए कहा कि गहलोत का बजट बिना पंख की उड़ान है इसमें हकीकत कम सपने ज्यादा है आंकड़ों की की कलाबाजी के साथ जनता के साथ छलावा किया गया है। बजट मे चहुमुखी विकास एवं बड़ी परियोजना का अभाव है। सिरोही जिले की किसानों की मांग कृषि मंडी पर कोई घोषणा नहीं हुई। प्रदेश के गरीब, मजदूर, मध्यम वर्गीय एवं व्यापारी वर्ग को राज्य बजट ने निराश किया है। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने गहलोत सरकार के विधानसभा बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि गहलोत सरकार का यह बजट दिशाहीन और निराशाजनक बजट है बजट 2021-2022 में मैं भी किसानों बेरोजगार युवाओं गरीबों को निराशा हाथ लगी हैं। राजस्थान में आने से पहले कांग्रेस ने 10 दिन में किसानों का ऋण माफ करने रोजगारी भत्ता देने के बड़े-बड़े वादे किए थे वह इस बजट में भी पूरा न कर पाए इस बजट में सिरोही जिले को भी निराशा हाथ लगी हैं गहलोत सरकार का यह बजट आम आदमी के लिए निराशाजनक बजट हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button