नकबजनी के तीन आरोपी गिरफ्तार
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय वाटेरा में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने नकबजनी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिलन कुमार जोहिया एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत पिंडवाडा किशोरसिंह के निर्देशन में रोहिडा थाना अधिकारी हनवंतसिंह मय टीम द्वारा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय वाटेरा में गत 31 जनवरी को रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के कमरे का ताला तोडकर गेहूं चोरी करने की वारदात करने वाले आरोपी सोमाराम पुत्र गुजराजी निवासी खाराफली वाटेरा, ओबाराम पुत्र झूमाराम निवासी डोलीफली वाटेरा व नूराराम पुत्र थावराजी जाति गमेती भील निवासी खाराफली वाटेरा को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर आरोपियों के जुर्म कबूल करने पर पुलिस थाना रोहिडा के प्रकरण संख्या 22 गत 2 फरवरी को धारा 457, 380 भादंसं. में गिरफ्तार किया गया।