जीर्णोद्धार कार्य व स्वागत कक्ष का शिलान्यास

जोधपुर। शहर विधायक मनीषा पंवार ने देवस्थान विभाग द्वारा संचालित कुंजबिहारी मंदिर के 20 लाख रुपए की राशि से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य एवं सदर कोतवाली पुलिस थाना परिसर में 12 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से बनने वाले सदर बाजार एवं सदर कोतवाली पुलिस थाना के संयुक्त स्वागत कक्ष मय महिला एवं पुरूष शौचालय का शिलान्यास किया।
कुंजबिहारी मंदिर भीतरी शहर का एक प्राचीन मंदिर हैं जो सभी शहरवासियों की आस्था का प्रमुख केन्द्र हैं। प्राचीन मंदिर होने की वजह से इस मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्य की मांग लम्बे समय से शहरवासियों द्वारा की जा रही थी, जिसके फलस्वरूप विधायक पंवार ने राशि स्वीकृत करवाकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं वरिष्ठ आमजन के समक्ष बीस लाख रुपए की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक पंवार का स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं शॉल ओढाकर स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित वयोवृद्ध नागरिक उम्मेद मिल लोढा एवं राजसिको के पूर्व चेयरमेन सुनिल परिहार ने इक्यावन-इक्यावन हजार रूपये नकद देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपमहापौर नगर निगम जोधपुर उत्तर अब्दुल करीम जॉनी, पार्षद मनीष लोढ़ा, पार्षद मोहम्मद हसन खां, पार्षद एडवोकेट असलम खां, पार्षद हुमेरा चैहान, पार्षद नजमा, पार्षद फिरदौस, पार्षद अब्दुल जावेद, पार्षद नदीम ईकबाल, पार्षद दानिश फौजदार, पार्षद जाफरान आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button