संभागीय आयुक्त ने किया होटल मैनेजमेंट संस्थान का अवलोकन
जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक ली।
संभागीय आयुक्त ने बैठक में संस्थान के विभिन्न कोर्सेज की जानकारी ली व कहा कि यह अच्छा संस्थान है, इसकी पहचान बनाये रखने केलिए सभी बेहतर प्रयास करे। संभागीय आयुक्त ने संस्थान का अवलोकन किया व चल रहे निर्माण कार्यो को देखा व प्राचार्य व शिक्षकों मिले। उन्होंने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी ली। बैठक में प्राचार्य कृष्ण गोपाल दुबे संस्थान के स्टॉफ की एसीआर, उपकरण खरीद, सडक़ निर्माण, अन्य संस्थान में कार्यरत ओएसडी के वेतन, भत्ते के संबंध में ऐजेन्डा रखा व उस पर चर्चा की गई। बैठक में कोषाकिधकारी जोधपुर शहर संदीप सांदू भी उपस्थित थे।