जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया
जोधपुर। जल जीवन मिशन के तहत मण्डोर ब्लॅाक के ग्राम खत्यासनी व आसंडा के लिए एक दिवसीय आमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजीव गांधी केन्द्र खत्यासनी में आयोजित आमुखीकरण में सदस्यों को जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के कार्यो की जानकारी दी गई एवं योजना के लाभ, संचालन व संधारण के बारे में अवगत करवाया गया।