धूमधाम से मनाया सुसवाणी माता मंदिर का पाटोत्सव
जोधपुर। श्री सुसवाणी माताजी ट्रस्ट के तत्वावधान में सुराणा-सांखला भाइपा बंधुओं की कुलदेवी सुसवाणी माता का 22वां पाटोत्सव समारोह मण्डोर रोड स्थित सुसवाणी माता मंदिर प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया।
ट्रस्टी प्रवीण सुराणा ने बताया कि सुसवाणी माता की प्राण प्रतिष्ठा का 22वां पाटोत्सव जैन विधिकारकों के सानिध्य में मंत्रोचार के साथ मनाया गया। पाटोत्सव कार्यक्रम के तहत सुबह सुसवाणी माताजी का पक्षाल-श्रृंगार किया गया तथा मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। माताजी को भोग लगाने के बाद महाआरती धनराज किशनराज सुराणा परिवार द्वारा की गई जिसमें सुराणा-सांखला भाईपा के परिवारजन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूल मण्डली से सजाया गया तथा ट्रस्ट की ओर से महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दशरथमल सुराणा, भगवतसिंह सुराणा, उमरावमल सुराणा, गणपतमल सुराणा, गौतम सुराणा, जसवंत सुराणा, किशोरराज सुराणा, महेंद्र सुराणा, अशोक सुराणा, नरेंद्र सुराणा, प्रवीण सुराणा, शरद सुराणा, नवीन सुराणा, श्रेय सुराणा, अरिष्ठ सुराणा, सिद्धार्थ सुराणा, राजेश सुराणा, अजय सुराणा सहित भाईपा बंधु, बुर्जुग, महिलाएं एवं बच्चे मौजूद थे।