वाॅलकेम इंडस्ट्रीज परिवार ने किया सवा लाख का समर्पण
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। वॉलकैम इंडस्ट्रीज परिवार सिरोही रोड के तरफ से राम मंदिर निर्माण पुनीत कार्य के लिए एक लाख पच्चीस हजार रुपए जिला कार्यवाहक दिनेश पुरोहित और सिरोही रोड संग्रहण टीम को समर्पण किया। महाप्रबंधक श्रीमान जगदीश तिवारी, मुख्य प्रबंधक कार्मिक नितिन भटनागर, भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक दिनेश पुरोहित, वॉलकैम श्रमिक संघ के अध्यक्ष रामशित राय महामंत्री गणेश सिंह गुर्जर, वक्ताराम, राजेंद्र सिंह राठौड़, दिलीप गौतम, अमृत, अरुण रावल, जबरसिंह चैहान, विजय, भानु प्रतापसिंह, शमशेर भाई, हितेश, सुरेंद्रसिंह, योगेश वैष्णव, विजय गुर्जर, दिनेश गुर्जर, अर्जुनसिंह, कैलाशपुरी, रणजीत सिंह गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।