जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ
जोधपुर। तीरंदाजी संघ द्वारा 12वी पुरुष व महिला की जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोविता का शुभारंभ जिला ओलंपिक के अध्यक्ष पूनम सिंह शेखावत द्वारा शिकारगढ़ स्थित विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया।
संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी वर्ग के 40 खिलाडिय़ों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय खिलाडिय़ों को जिला ओलंपिक संघ के सचिव टीके सिंह संयुक्त सचिव गौरव सांखला व नितिन दत्त ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल प्रदान किए। पुरुष वर्ग रिकर्व में कृष्णपालसिंह भाटी पहले, दिनेश लामरोर दूसरे व हितेश जैन तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कृति स्वामी पहले व लक्षिता दूसरे स्थान पर रही। तीरंदाजी संघ अध्यक्ष हप्पूराम ने सभी का धन्यवाद प्रेषित किया।