सेना का अलंकरण समारोह 12 को

जोधपुर। अपने बहादुर जवानों को सम्मानित करने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए सेना हर साल नामांकित स्थान पर क्षेत्रीय आदेशों के आधार पर अलंकरण समारोह का आयोजन करती है। दक्षिण कमान के अलंकरण समारोह का आयोजन 12 फऱवरी को कोणार्क कोर द्वारा जोधपुर में किया जा रहा है। भारतीय सेना उन अधिकारियों, जूनियर कमीशन अधिकारियों और अन्य रैंक को सम्मानित करेगी जिन्हें गत 26 जनवरी और 15 अगस्त को वीरता के साथ-साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार भी दिए गए थे। लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन द्वारा 44 सैनिकों को वीरता तथा प्रतिष्ठित पुरस्कार से एवं दक्षिण कमान की 22 यूनिटों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिण कमान प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button