सादगी से मनाया जाएगा संत नामदेव मेला

जोधपुर। कोरोना संक्रमण के चलते सरकारी निर्देशों की पालना में इस साल बसन्त पंचमी पर सन्त नामदेव मेला सादगी से सांकेतिक रूप में मनाया जाएगा। गौरतलब है कि संत नामदेव सिंधी क्षत्रिय पंचायत (ट्रस्ट) द्वारा प्रति वर्ष बसन्त पंचमी महोत्सव के साथ उनके आराध्य संत नामदेव का मेला तीसरी पुलिया हाउसिंग बोर्ड में आयोजित किया जाता है। इस साल यह कार्यक्रम 16 फरवरी को बसन्त पंचमी पर होगा।
पंचायत के व्यवस्थापक डॉ कांतेश खेतानी ने बताया कि उक्त मेले के आयोजन के सम्बंध में निर्णय लेने हेतु पंचायत के संस्थापक अध्यक्ष डॉ एस डी खेतानी द्वारा कार्यकारी समिति के सदस्यों से राय ली गई। सभी से सुझाव लेकर निर्णय लिया गया कि इस बार उक्त मेले को सादगी व सांकेतिक रूप से मनाया जाए, जिसमें सीमित सदस्यों द्वारा सुबह की आरती करने के उपरांत पंचायत के सदस्यों को घर-घर जाकर समिति के सदस्यों द्वारा प्रसादी वितरित की जाएगी। इनके अलावा समाज द्वारा भविष्य में मृत्युभोज जैसे कार्यक्रमों को नियंत्रित करने तथा मृत्युपरांत कर्मकाण्ड में उपयुक्त साम्रग्री की सुलभ व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी कार्यकारी सदस्यों देवकुमार परमार, सुरेश खेतानी, मोहन भाटी, तरुण खेतानी, हरीश सोलंकी, लक्ष्मण सायानी, चंद्रप्रकाश खेतानी, रवि सोलंकी, सुरेश रूपचंद, पुरषोत्तम भाटी, गुड्डू भाटी, मुकेश लखानी, सुरेश कापारी, मनीष सायानी, आशीष परमार, राजेश परमार, दिलीप खेतानी आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button