समग्र शिक्षक संघ की कोटा एवं बारां जिला कार्यकारिणी गठित
सिरोही। राजस्थान समग्र शिक्षक सघं के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह डिंगार के नेतृत्व में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवीरसिंह चौहान, उपाध्यक्ष मुबश्शर अली, महिला मंत्री मिनाक्षी त्यागी आदि ने दौरा कर कोटा एवं बारां जिला कार्यकारिणी का गठन किया। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि बारां जिलाध्यक्ष पद पर देवीशंकर नागर, जिला मंत्री धर्मेन्द्र मीना, सरंक्षक योगेश शर्मा, सभाध्यक्ष छैलबिहारी यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता, महिला मंत्री प्रभा गुप्ता आदि को चुना गया। इसी प्रकार संगठन के कोटा जिलाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र बच्चन को चुना गया। इस मौके पर शिक्षक नेता रविन्द्र शर्मा, राकेश नागर, नरेन्द्र राठौड, शम्भूदयाल वैष्णव, ललिता राठौड, चंद्रशेखर नागर, संध्या बच्चन, निहारिका, संजय जैन समेत दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे।