पदोन्नति में अनुपात 80ः20 करने पर संगठन करेगा स्वागत: गहलोत

सिरोही। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को ज्ञापन प्रेषित कर उच्च माध्यमिक प्रधानाचार्य पदोन्नति में व्याख्याता, प्रधानाध्यापक अनुपात को योग्यता संख्यात्मक आधार पर 80ः20 करने के स्वागत योग्य आदेश अविलम्ब जारी करवाने की दरकार की है। संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गहलोत ने ज्ञापन में लिखा है कि राज्य की जनप्रिय सरकार द्वारा शिक्षक संगठनों से हुई वार्ता में उपरोक्त उल्लेखित प्रकरण पर संगठन के ज्ञापन अनुसार सहमति प्रकट की थी, जिससे राज्य के लाखों व्याख्याताओं ने सरकार के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर खुशी जाहिर की थी। चूंकि पूर्व में माध्यमिक विद्यालय प्रदेश में अधिक थे तो अनुपात अलग था। लेकिन अब राज्य में 80 फीसदी उच्च माध्यमिक विद्यालय है, जिसमें प्रधानाचार्य पद पर न्यूनतम योग्यता ही अधिस्नातक है। साथ ही राज्य में व्याख्याताओं और माध्यमिक प्रधानाध्यापक का संख्यात्मक अनुपात भी 95ः5 के लगभग है। व्याख्याता से पदोन्नत प्रधानाचार्य उच्च कक्षाओं में अध्यापन करवा अपनी योग्यताओं का लाभ छात्रहित में दे सकते है, जो माध्यमिक प्रधानाध्यापक से अपेक्षित नहीं। संगठन ने दरकार की हैं कि लोकतंत्र में सरकार व्याख्याताओं के विशाल संख्यात्मक अनुपात की एकमत मांग को सम्मान पूर्वक स्वीकार कर योग्य उपयोगी निर्णय करते हुए पदोन्नति अनुपात को80ः20 करने के अविलम्ब आदेश जारी कर लम्बे समय से प्रतिक्षा कर रहे सैकडों व्याख्याताओं को तोहफा दिए जाने की मांग की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button