कालंद्री पुलिस थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक

  •  सिलोईया व मामावली गांव में दो मंदिर समेत नौ घरों में चोरी की वारदात
  •  सोने चांदी के आभूषण नकदी समेत घरेलू सामान की चोरी
  • ग्रामीणों में भय और डर का माहौल, सूचना पर कालंद्री पुलिस के साथ रेवदर डीएसपी पहुंचे मौके पर

सिरोही। कालंद्री थाना हल्का के सिलोईया व मामावली गांव में लगातार चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय और डर का माहौल बना हुआ। गुरूवार को सिलोईया गांव में तीन जगह के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार रात्रि में सिलोईया के नारायणसिंह लक्ष्मण सिंह झाला के मकान के ताले तोड़कर घर में रखी तिजोरी अलमारी पेटी आदी के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ओर घारेलू सामान बिखेर दिया। फिलहाल परिवार के सदस्य आने के पश्चात ही पता चलेगा कि क्या क्या चोरी हुआ है। सिलोईया गांव के ही हीराराम किकाराम रेबारी के दुकान के ताले तोड़कर बीड़ी चायपति चार हजार नकद घी बादाम काजू चम्पल तेल गुटखा से दुकान से करीब चालीस हजार रुपए का सामान चोरी हुआ है। साथ ही नींबाराम देवासी ने बताया की सिलोईया मामाजी मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चुरा ली और दानपात्र को बाहर फेंक दिया। साथ ही करीब चार चांदी के झूमर जो करीब आधा किला चांदी के चोरी हुए है। मामावली गांव में सोहन लाल चेलाराम पुरोहित के घर के भी ताले तोड़े व अलमारी पेटी आदी को तोड़ मरोड़ कर सामान बिखेरा तथा करीब दस हजार रुपए नकद के साथ दो जोड़ी चांदी के कमरबंद व 6 जोड़ी चांदी की पायल करीब 60 तोला चोरी होना बताया। मामावली गांव के ही ओबाराम सैन के पुत्र रमेश सुरेश प्रकाश तीनों के मकान के ताले तोड़कर वस्त्र व घरेलू सामान तथा पांच हजार रुपये
की चोरी की वारदात हुई। दो दिन पहले गोविंदराम हकमाराम पुरोहित के घर से भी करीब 75तोला चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान की चोरी की वारदात हुई है तथा सिलोईया बाणेश्वरी माता मंदिर में भी हो चोरी की वारदात हो चुकी है। सूचना पर कालंद्री पुलिस थानाधिकारी श्रीमती सरीता एएसआई मोहनलाल संत, हैंडकास्टेबल रमेश घांची, वीरेन्द्र डूडी मौके पर पहुंचे तथा डोडूआ रोड़ के समीप जगह-जगह खून के निशान मिले। इस सूचना पर रेवदर पुलिस उपअधीक्षक नरेन्द्रसिह देवड़ा भी मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। डीएसपी देवड़ा ने मौके पर ही सिरोही से एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करवाया। इसके बाद थानाधिकारी के साथ सिलोईया व मामावली गांव में चोरी की वारदात वहां मौके पर पहुंचे तथा मौका देख आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सिलोईया गांव के बाणेश्वरी माता मंदिर में लोगों को चोरों को जल्द पकड़ने को लेकर आश्वास किया। इस दौरान कई ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button