भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओटाराम देवासी का किया स्वागत
सिरोही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को राजस्थान भाजपा प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने के बाद सिरोही पहंुचने पर स्वागत किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को सिरोही जिले से भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इससे आने वाले समय मे संगठन को मजबूती मिलेगी। ओटाराम देवासी दो बार सिरोही विधानसभा से विधायक भी रह चुके है। पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम
देवासी ने कहा कि सिरोही जिले के कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आने वाले समय मे जिले की समस्याओं के लिए सभी मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा ली सभी कार्यकर्ताओं के प्यार व सहयोग से ही प्रदेश भाजपा ने मुझे विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। जिस पर उन्होंने प्रदेश का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नारयण देवासी, जिला मंत्री छगन पटेल, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, नितिन रावल, बाबूसिंह माकरोडा, हार्दिक देवासी, निम्बाराम देवासी, जीतू गर्ग सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।