आशापुरा माताजी पाट स्थान संस्थान ट्रस्ट नाडोल की कार्यकारणी भंग, नए चुनाव होंगे
सिरोही । 1008 राजराजेश्वरी आशापुरा माताजी पाट स्थान संस्थान ट्रस्ट नाडोल के संरक्षक सभा की बैठक राव श्री महाराजसिंह जी जोजावर की अध्यक्षता में जोजावर में हुई जिसमें संरक्षकगण श्री घाणेराव सरकार श्री हिम्मतसिंह जी, राव श्री महाराजसिंहजी जोजावर, राव श्री भवरसिंह जी डोड़याली, ठाकुर श्री महिपालसिंह जी बीसलपुर उपस्थित हुए। इस बैठक में सर्वसम्मति से ट्रस्ट के विधान अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्व में ही पूरा हो चुका है। अतः संरक्षण मंडल ने सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया और नये चुनाव करवाने की घोषणा की। इस हेतु श्री गणपतसिंहजी चौहान सेवानिवृत पुलिस उप-अधीक्षक को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी का निर्वाचन होने तक ट्रस्ट मंडल कार्यकरिणी की समस्त शक्तियां संरक्षक सभा मे निहित रहेगी। इस हेतु अलग से निर्वाचन कार्यक्रम चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित किया जा सकेगा।