आमुखीकरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर। केन्द्र सरकार के महत्ती योजना जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत डागियावास की स्थायी समिति ग्राम स्वास्थ्य जल स्वच्छता और पोषण समिति का एकदिवसीय आमुखरीकरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच पूजा रोज द्वारा ने की।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिला वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम डांगियावास की पुनर्गठित जल योजना में एक स्वच्छ जलाशय के निर्माण के साथ-साथ हर घर नल जल पहुचाने के उदेश्य से ग्राम में वितरणी पाईप लाईन डाली जायेगी जिसका ग्राम स्तर पर प्रबंधन के लिए उतरदायी समिति ग्राम स्वास्थ्य जल स्वच्छता व पोषण समिति द्वारा किया जाना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत जल स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग जिला वृत जोधपुर डब्ल्यू एस एस ओ की जिला सलाहकार सुनिता चौधरी द्वारा जल जीवन मिशन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं बताया गया की मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2024 तक प्रत्येक घर में जल का कनेक्शन प्रदान किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यो के बारे में समिति के सदस्यों को उनकी भुमिका एवं कार्य के बारे में जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में जलदाय विभाग सहायक अभियन्ता नमन वत्स, कनिष्ठ अभियन्ता प्रभांकर वैष्णव, उप सरपंच भीयाराम एवं समिति के अन्य सदस्यों व ग्रामीण उपस्थित थे।