उम्मेद सागर तालाब में किया श्रमदान
जोधपुर। जोधाणा केनल क्लब की जलाशयों को बचाने की मुहिम स्वच्छ जल, स्वस्थ आज व कल के पांचवे चरण का समापन उम्मेद सागर तालाब में हुआ। कार्यक्रम में पार्षद हेमलता परिहार, वरिष्ठ पशु चिकित्सक समूह के डॉ. पंकज गोयल, डॉ. विक्रम डऊकिया, डॉ. नीलगिरी तिवाड़ी, सुखलाल परिहार, नवीन बिस्सा, नरेंद्र सिंह सोढा, राजेन्द्र पाल आर्य और अन्य लोग मौजूद थे। साथ ही नगर निगम की टीम ने ट्रैक्टर में कचरा संग्रहण किया।