शादी की वर्षगांठ पर किया भोजन वितरण
जोधपुर। समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो के तहत नेत्रहीन विकास संस्थान द्वारा संचालित आंगणवा स्थित गुुरुकृपा मानसिक विमंदित गृह के बालक-बालिकाओं को भोजन वितरण कर संस्थान अध्यक्ष कपिल अरोडा ने शादी की वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्यों ने विमंदित बालक-बालिकाओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। इससे पूर्व संस्थान अध्यक्ष सुशीला बोहरा का साफा पहनाकर अरोड़ा ने अभिनंदन किया गया तथा सभी सदस्यों को शपथ दिलाई कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ आदि को सेवा कार्य कर ही मनाया जाए। कार्यक्रम में अरोडा परिवार ने विमंदित गृह की अध्यक्ष व व्यवस्थापक चारू एवं जगदीश का आभार ज्ञापित किया।