15 साल बाद चाचा-भतीजे का मिलन
जोधपुर। महावीर सिंह की सूचना के आधार पर गत 13 जनवरी को एक व्यक्ति टॉउन हॉल के पास से लाकर अपना घर आश्रम में भर्ती किया गया। भर्ती के समय उसके सिर में चोट लगी हुई थ और खून बह रहा था। आश्रम लाकर इलाज किया गया। उसने अपना नाम रामाकान्त सिंह बताया। रामाकान्त सिंह ने अपना पता गांव सेमरा खुर्द थाना बडहलगंज जिला गोरखपुर (यूपी) बताया। बताए गए पते के अनुसार थाने में सूचना भिजवाई गई। सूचना के आधार पर रामाकान्त सिंह के बड़े भाई शशिभूषण तिवारी से बात हुई। उन्होंने बताया कि उसके छोटे भाई को घर से निकले 15 वर्ष हो गए है। रामाकान्त सिंह के भतीजे अविनाश तिवारी गुरुवार को आश्रम आए। करीब 15 साल बाद अपने चाचाजी से मिलकर वह बहुत खुश हुए। उन्होंने बताया कि उनके चाचाजी जब घर से निकले थे तब उनकी उम्र 8 साल थी। रामाकान्त सिंह को अपने भतीजे के साथ उनके गांव भेजा गया।