15 साल बाद चाचा- भतीजे का मिलन
जोधपुर। सुचनादाता महावीर सिंह की सुचना के आधार पर 13 जनवरी को एक पुरूष प्रभु जी को टाॅउन हाॅल के पास, जोधपुर से लाकर आश्रम में भर्ती किया गया। भर्ती के समय प्रभु जी के सिर में चोट लगी हुई खून बह रहा था। आश्रम लाकर ईनका ईलाज चालू किया गया भर्ती के समय प्रभुजी ने अपना नाम रामाकान्त सिंह बताया।
दिनांक 27.01.2021 को प्रभु श्री रामाकान्त सिंह जी ने अपना पता गाॅव सेमरा खुर्द थाना बडहलगंज जिला गौरखपुर (यू पी) बताया। बताये गये पते के अनुसार थाने में सुचना भिजवाई गई। सुचना के आधार पर प्रभु श्री रामाकान्त सिंह के बड़े भाई श्री शशिभूषण तिवारी से बात हुई। उन्होंने बताया कि मेरे छोटे भाई को घर से निकले 15 वर्ष हो गए है।
दिनांक 28.01.2021 को प्रभु श्री रामाकान्त सिंह के भतीजे श्री अविनाष जी तिवारी आश्रम आये 15 साल बाद अपने चाचाजी से मिलकर बहुत खुष हुए। उन्होने बताया कि मेरे चाचाजी जब घर से निकले थे तब मेरी उम्र 8 साल थी। मेरे चाचाजी घर से बिना बताये निकल गये थे। हमने ढुढने का काफी प्रयास किया लेकिन कहीं पर भी पता नहीं चल पाया। जब चाचाजी का पता चला तो हमारे दादाजी की खुषियों का ठिकाना नहीं रहा। 15 साल बाद हमारे परिवार में खुषियों की लहर छा गई। उन्होने आश्रम का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।
दिनांक 28.01.2021 को प्रभु श्री रामाकान्त सिंह को अपने भतीजे के साथ घर गाॅव सेमरा खुर्द थाना बडहलगंज जिला गौरखपुर (यू पी) सकुशल भेजा गया।