सुभाष जयंती पराक्रम दिवस पर कैदियों में कम्बल वितरण
सिरोही। आशापूर्णा गैस सर्विस शिवगंज की तरफ से पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती तारा भंडारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सिरोही जिला कारागृह में कैदियों को कम्बल वितरण किए गए। साथ ही भारत रत्न सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस पर उन्हें याद किया। जेल अधीक्षक राजूराम विश्नोई ओर जेलर हनुवंत सिंह ने श्रीमती भंडारी के दीर्धायु होने की कामना की। कारागृह के सभागार में बंदियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस भी वजह से आप यहां पर हो आप मे ग्लानि ओर पश्चाताप के भाव अवश्य जगे होंगे आज सुभाष जयंती पर आपको प्रण लेना होगा कि जब भी हम यहां से बाहर निकलेंगे गुनाहों से दूर रहेंगे व राष्ट्र के आदर्श नागरिक बन मानव सेवा, समाज सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य मान बुरी आदतों ओर व्यसन से मुक्ति लेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को श्रीमती भंडारी ने संदेश दिया कि कार्यकर्ता की एकता ओर धैर्य से ही संगठन मजबूत होता हैं। कार्यक्रम में बंदियों को भारत रत्न नेताजी सुभाष जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष के जीवन और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को याद करते हुए उपस्तिथ जनो व बंदियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकरे जीवन मे आदर्श व राष्ट्र सेवा के भाव जागृत करने का संदेश दिया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, पार्षद अरुण ओझा, हंजादेवी, दाऊसिंह चौहान, धनपत सिंह राठौड़, गोविंद सिंह बारड्, इंदरसिंह मकवाना, चुन्नीलाल पटेल, प्रभुराम मेघवाल, कपूर पटेल, नगरमंत्री अजय भट्ट, कोषाध्यक्ष हरिकिशन रावल, कुलदीप छापोला, गौरव सिंह काशिवा, ललित प्रजापत, रमेश खंडेलवाल, महेंद्र खंडेलवाल, सौरभ भाई, कैलाश कंसारा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।