कुक हेल्पर्स को मानदेय भुगतान के निर्देश
सिरोही। आयुक्तालय मीड डे मील से प्राप्त निर्देशानुसार राजकीय स्कूलांे में विधार्थियों के लिए भोजन पकाने वाले कुक कम हेल्पर्स को मानदेय राशि का भुगतान करने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मुख्यालय सिरोही द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार एक संत्र में कुक कम हेल्पर्स को दस माह का मानदेय भुगतान किया जाना है। सामान्यतया इंन्हे वर्ष में दो माह अवकाश अवधि का भुगतान नहीं किया जाता है। वर्तमान में गत सत्र एवं वर्तमान सत्र में कोरोना महामारी के दौरान विधार्थियों के लिए स्कूलों में अवकाश था, ऐसे में इन कुक कम हेल्पर्स को भी मानदेय नहीं दिया गया था। अब इन्हें भी मानदेय भुगतान करने के निर्देशानुसार बकाया मानदेय राशि का भुगतान हो सकेगा। इनका कहना कुक कम हेल्पर्स को मानदेय का भुगतान करवाने के लिए हमनें सतत प्रयास किए थे। सरकार द्वारा कुक कम हेल्पर्स को मानदेय भुगतान के आदेश करना सराहनीय कंदम है। कुक कम हेल्पर्स का मासिक मानदेय मात्र 1320है। इनका मानदेय बढ़ाने की सख्त आवश्यकता है। डॉ. उदयसिंह डिंगार, प्रदेशाध्यक्ष, राज. समग्र शिक्षक संघ।