अध्यापक अभिभावक तथा विद्यालय विकास की बैठक संपन्न
सिरोही। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक अभिभावक तथा विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक शिक्षाविद गणपतसिंह देवडा, सेवानिवृत्त बीईईओ बीसी परमार, आयकर सेवा के सुरेंद्र सिंह परमार की उपस्थिति में आयोजित हुई। संस्था प्रधान श्रीमती हीरा खत्री ने बताया कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 18 जनवरी से विद्यालय शुरू करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सरकार की गाइड लाइन से अभिभावकों को अवगत कराया। चूंकि विद्यालय एसटीसी का परीक्षा केन्द्र भी है इसलिए यहां बालिकाओं के लिए 3 फरवरी से खुलेगा। बैठक को प्रथम सहायक शीतल कुमार मारु, व्यवस्था सहयोगी गोपाल सिंह राव, व्याख्याता विक्रमादित्य कविया, श्रीमती अनीता चव्हाण ने संबोधित किया। सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवड़ा ने अभिभावकों को बच्चों के प्रति जागरूक रहकर शिक्षा में सहयोगी बनने की आवश्यकता पर जोड़ दिया। सेवानिवृत्त बी बीईईओ बीसी परमार ने अभिभावकों को नियमित ध्यान देकर अपने बालिकाओं को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। सुरेंद्र सिंह परमार ने विद्यालय विकास में सबको सहयोग करने की अपील की। विद्यालय विकास के लिए अनेकानेक प्रस्तावों को लेकर पारित किया। बैठक में देवीलाल कंस्वा, रीना कोटेसा, विजयलक्ष्मी धाबाई, वर्षा त्रिवेदी, प्रतिभा आर्य, सुमन कुमारी, दिनेश कुमार सुथार, शर्मिला डाबी, जया दवे, ममता कोठारी, गणपतराज खत्री, सहायक प्रशासनिक अधिकारी इंदरसिंह चौहान, भंवरलाल सुथार, शैफालीसिंह गेहलोत, पुखराज शवंचा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।