जोंस की जयंती पर बालिकाओं को सामग्री बांटी
जोधपुर। लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति व मातृशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेल्विन जोंस की जयंती के उपलक्ष में प्रतापनगर में स्थित वात्सल्यपुरम अनाथालय के बालिकाओं को ऊनी वस्त्र, पाठ्य सामग्री, खाने की वस्तुएं उपहार स्वरूप भेंट की गई। इस दौरान हरदीप सलूजा, कुसुमलता परिहार, गजेंद्र चौहान, आनंद मेवाड़ा, कुसुम लता राठौड़, रेखा परिहार, बिंदु दवे, जया सिंह कंवर, संतोष चौधरी, पूजा दवे, नीतू त्रिवेदी, राजेश्वरी महेश्वरी, हेमाराम देवासी, देवेंद्र रामावत, प्रकाश बोराणा, जय सिंह पंवार, कमलेश परिहार, संदीप, आरती सोलंकी, प्रेमलता, अनीता गहलोत, सुनीता राज आदि उपस्थित थे।