जिला कलेक्टर ने विभिन्न प्रकरणों पर की सुनवाई

जोधपुर। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जन सुनवाई कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देकर त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देश दिए।  जिला कलेक्टर ने कहा कि हमारी पेडेंसी न्यूनतम तथा डिस्पोजल मैक्सीमम हो। उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल का कार्य पूर्ण समयबद्ध पूर्ण गुणवत्ता के निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जन सुनवाई में जेडीए, नगर निगम, जिला परिषद, कलेक्टेऊट कार्यालय, राजस्व, खनन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा, आबकारी, पीएचईडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुख्यमंत्री कार्यालय के प्राप्त प्रकरणों, मुख्यमंत्री के जोधपुर दौरे के दौरान प्राप्त प्रकरणों तथा लंबित प्रकरणों के बारे में भी चर्चा की तथा सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर जिले के सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्र्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने जन सुनवाई में परिवादी की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना तथा आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जन सुनवाई में प्रार्थी सुमेर परिहार द्वारा पाईप लाईन कनेक्शन संबंधित, कोजाराम ने सीमंाकन एवं पत्थरगढी से संबंधित, मोहम्मद जाफीद की इलेक्ट्रिक लाईन हटाने, सुधार, परिवर्तन एवं रखरखाव से संबंधित, श्रवण कुमार द्वारा अतिक्रमण हटाने, भूरसिंह द्वारा अतिक्रमण हटाने, अवैध निर्माण एवं सडक़ संबंधित, एम.के. कुरैशी द्वारा पोल लाईट संबंधित, चेतन चौहान द्वारा अवैध निर्माण आदि प्रकरणों को सुनकर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिला जन अभाव अभियोग व सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में बैठक में मोईनुदीन उवैशी के प्रकरण पट्टों की जांच के संबंध में नगर निगम आयुक्त को स्वतंत्र जांच करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार हरकरण राम के ग्राम बनाड में खसरा नम्बर 56 की स्थिति गलत मानते हुए पट्टाधारियों के प्लाटो में निर्मित चार दिवारी एवं मकान तोड़ दिए गए, पैमाइश करवाने बाबत्, यशवतसिंह देवडा के प्रकरण सारण नगर रेल्वे फाटक से आरटीओ तक भूमि अवाप्ति में परिवादी की कृषि भूमि से संबंधित, मंागीलाल के के ग्राम केरू के वन विभाग के खसरा नम्बर 812/65 की तरमीम करवाने, प्रेम कुमार देवड़ा के गैर मुमकिन कटाणी रास्ते के संबंध में, नारायणराम जाट के रास्ता का कटाण करवाने व परम्परागत रास्ता खुलवाने संबंधित एवं अन्य प्रकरणों के संबंध में सबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणो को त्वरित निस्तारण करने को कहा। बैठक में जन सुनवाई प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
जन सुनवाई कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा0 इन्द्रजीत यादव, एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा, एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा, नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के उपायुक्त आकंाक्षा बैरवा एवं विवेक व्यास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अनिल व्यास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 बलवंत मण्डा के साथ ही पुलिस, आबकारी, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button