अलग-अलग विधाओं में पारंगत युवा आए एक मंच पर
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार के बैनर तले एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और कम उम्र में ही सेवा से जुडऩे का संकल्प लिया। साथ ही आने वाले समय में युवा कैसे आत्मनिर्भर बने हैं इस पर भी मंथन किया गया। वेबिनार में अपनी बात रखते हुए रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार की एलोरा भंडारी ने युवाओं को अधिक से अधिक सेवा कार्य में जुटने की अपील की। लिट सॉल्यूशन के राहुल मावर ने नए साल में तकनीक का उपयोग अधिक से अधिक करते हुए युवाओं को स्टार्टअप के आइडिया शेयर किए। चार्टर्ड अकाउंटेंट मीनाक्षी सोनी ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट के टिप्स भी दिए। एलआईसी अधिकारी रवि जैन में संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने पर प्रकाश डाला। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिडटाउन के सौरभ राठी ने युवाओं को सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी दी। सौरभ बाहेती ने युवाओं को कम उम्र में ही सेवा कार्य में लगने और उनकी संस्था के द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया। दिनेश भाटी ने युवाओं को फूड इंडस्ट्री में नए विकल्पों के बारे में बताया। विक्की शर्मा ने ग्राफिक डिजाइन इंडस्ट्री में युवाओं के अवसर पर जानकारी दी। भारतीय स्टेट बैंक के तरुण पंवार ने युवाओं को नए व्यापार और स्टार्टअप के लिए बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी दी।