स्वास्थ्य कल्याण केंन्द्रों पर मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस
पाली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी जिले के सभी हैल्थ वैलनेस सेंटरों तथा चिकित्सा संस्थानों में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।
सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि नेशनल यूथ डे पर मंगलवार को चिकित्सा विभाग में आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत संचालित हो रहे स्वास्थ्य कल्याण केन्द्रों पर योगासन व प्राणायाम के आयोजन हुए, जिनमें आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर पर आयोजित योगासन और प्राणायाम कार्यक्रम में भाग लेने आए आमजन को विभिन्न रोगों के लक्षणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई और जागरूकता संदेश भी दिए गए। योगसत्र के अलावा यहां आयोजित कार्यक्रम में आमजन को प्रमुख रूप से गैर संचारी बीमारियों से बचाव संबंधी जागरूकता लाने पर रहा। इसके साथ-साथ आमजन को हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी बताया गया।