क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार

सिरोही। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो,सिरोही के द्वारा सिरोही जिले के सिरोही ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालंद्री के खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी, भाषण,दौड़ प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना कोटेचा  युवाओं को संबोधित करते हुए  बताया कि हम वो हैं जो हमारे विचारों ने हमें बनाया है। इसलिए आप जो भी सोचते हैं उसका ख्‍याल रखिए। कोई एक जीवन का ध्‍येय बना लो और उस विचार को अपनी जिंदगी में समाहित कर लो। उस विचार को बार-बार सोचो। उसके सपने देखो। उसको जियो। दिमाग, मांसपेशियाें, नसें और शरीर का हर भाग में उस विचार को भर लो और बाकी विचारों को त्‍याग दो। यही सफल होने का राज है। लोक संपर्क ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी श्री फूलचंद गहलोत ने अपने संबोधन में बताया कि  युवाओं उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें तुम्हारे लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। ब्रह्मांड में समस्‍त शक्ति हमारे अंदर ही मौजूद है।गहलोत ने कोविड-19 उचित व्यवहार के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी| नेहरू युवा  मंडल  कालंद्री के अध्यक्ष नटवर सिंह ने युवाओं को बताया कि हमारा कर्तव्‍य है कि हर संघर्ष करने वाले युवा को प्रोत्‍साहित करना है, ताकि वह सपने को सच कर सके और उसे जी सके।
वरिष्ठ व्याख्याता नरवीर सिंह ने  स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला|  कार्यक्रम के अंत में विभाग के द्वारा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता गोविंद राम आर्य, देवेंद्र कुमार, परबत सिंह, केवलराम, गिरधारी सिंह, सनत दान, आढा, दुर्गा नाम जतिन कुमार जितेंद्र कुमार महिला बाल विकास विभाग के मीना सेन, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, कन्हैया लाल इत्यादि उपस्थित थे|

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button