शिक्षक संघ राष्ट्रीय पिंडवाड़ा उपशाखा के हुए चुनाव, खंडेलवाल बने निर्विरोध अध्यक्ष
सिरोही। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) सिरोही के पिंडवाड़ा उप शाखा के चुनाव रविवार को झांकर के खेतलाजी मंदिर परिसर में चुनाव पर्यवेक्षक डूंगरसिंह देवड़ा की देखरेख में आयोजित हुए। इसमें झाड़ोली निवासी लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके साथ ही पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। चुनाव अधिकारी भूराराम चौधरी ने बताया कि भूपेन्द्रकुमार पुरोहित को सभाध्यक्ष, मुकेशकुमार प्रजापत व जसवंतसिंह चौहान को उप सभाध्यक्ष, रतनलाल पेंटर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मगनलाल व रजनी यादव को उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा को मंत्री, रश्मि मीणा को महिला मंत्री, पर्बतसिंह डाबी को कोषाध्यक्ष, माधोराम घांची, अमृतलाल पुरोहित, गवरीशंकर प्रजापत, झालाराम प्रजापत, शांतिदेवी, योगेश कुमार को सदस्य निर्वाचित किया गया। इस मौके सुरेशकुमार गर्ग को शहरी व डॉ. पुनाराम को ग्रामीण संगठन मंत्री, हरीसिंह परिहार को मीडिया प्रकोष्ठ के लिए मनोनीत किया गया। इसी प्रकार भूपेन्द्रसिंह सिंदल, गवरीशंकर, भंवरलाल, सुरेशकुमार, दीपगिरी, प्रधानाचार्य नरेशचन्द, सेवानिवृत शिक्षक दरजींगराम को सदस्य मनोनीत किया गया।
(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »