दिलीप पटेल को मिला बेस्ट ट्रेवलर अवार्ड
- इंटरनेशनल एक्सीलेंट अवार्ड के जूरी मेंबर भी बने
सिरोही। महाराष्ट्र मुंबई के अंधेरी में शनिवार को इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिरोही के दिलीप पटेल को आईईए का जूरी मेंबर बनाया गया तथा बेस्ट ट्रेवलर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। दिलीप पटेल को यह अवार्ड बाइक से अलग-अलग देशों में यात्रा कर हिंदू धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार को लेकर दिया गया। इन्होंने देश के जवानों के नाम संदेश यात्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, यातायात के नियमों का प्रचार, 51 बुलेट के साथ तिरंगा यात्रा, हिमालय के काला पत्थर 18209 फीट पे अपने जिले का ध्वज व तिरंगा लहराया। बाइक से यात्रा कर दो बार विश्व बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। इन सभी उपलब्धि को लेकर दिलीप पटेल को यह अवार्ड दिया गया। साथ ही दिलीप पटेल फ़िल्म्मेकर, ट्रेकर, बाइक राइडर वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी हे और राजस्थान फिल्म एकेडमी सिरोही के फाउंडर भी हे। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मिस इंडिया सिमरन आहुजा, अनुष्का सेन, अर्चना कोचर, आईईए के संस्थापक डॉ. संदीप संह समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी मॉडल व प्रतिभाशाली युवाओं ने भाग लिया।