सिलिकोसिस पीड़ित परिवारों को स्वेटर वितरित
सिरोही| जिले के पिंडवाड़ा ब्लॉक में सिलिकोसिस पीड़ित परिवारों को दीपक संस्थान झाड़ोल उदयपुर की ओर से कंबल और स्वेटर वितरित किए गए। संस्था की सिरोही जिला समन्वयक किरण राठौड़ ने बताया कि पिंडवाड़ा ब्लॉक के ईसरा, खोखरीखेड़ा, डोडवाली फली, मांडवाडा खालसा, आमली गांव में सिलिकोसिस पीड़ित परिवारों की विधवाओं को निशुल्क कंबल, सिलिकोसिस पीड़ित परिवारों के बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। वितरण व्यवस्था टीम में दमयंति श्रीमाली, यामिनी तिवारी, शिवानी सोनी, पूजा राठौड़, नानालाल मीणा, आदि मौजूद रहे। आगामी कार्य योजना के तहत मकर संक्रांति पर इन पीड़ित परिवारों को निशुल्क राशन वितरण किया जाएगा।