डीएफओ ने पौधा लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सिरोही | एक व्यक्ति एक पौधा मिशन संचालक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने शुक्रवार को डीएफओ प्रकाशचंद्र कुमावत और सहायक वन संरक्षक सुनील गुप्ता से भेंट की। इस दौरान कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। डीएफओ कुमावत ने एक व्यक्ति एक पौधा मिशन संस्था की सराहना करते हुए बताया कि मिशन जन्मदिन व पुण्यतिथि तथा शादी समारोह में पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जाग्रति का कार्य कर रहे हैं। इस मौके क्षेत्रीय वन अधिकारी चुन्नीलाल राजपुरोहित, एक व्यक्ति एक पौधा मिशन के उपाध्यक्ष राजेश कुमार मालवीया एवं समस्त डीएफओ कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।