पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व महापौर कुन्ती देवड़ा ने कैलेण्डर-2021 का विमोचन किया

  • पार्षद शाबाज खान ने छपवाएं नववर्ष कैलेण्डर

जोधपुर। जोधपुर नगर निगम उत्तर वार्ड संख्या 57 के पार्षद शबाज खान द्वारा नववर्ष 2021 कैलेंडर का विमोचन पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व नगर निगम महापौर कुन्ती देवड़ा से करवाया गया।
पार्षद शाबाज खान ने जानकारी देते बताया कि नववर्ष 2021 वार्ड संख्या 57 उत्तर द्वारा नववर्ष कैलेण्डर का प्रकाशन किया गया है। कैलेण्डर का विमोचन जोधपुर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर धर्मेन्द्र यादव व नगर निगम महापौर कुन्ती देवड़ा, उपमहापौर करीम खान, पुलिस आयुक्त पश्चिम नूर मोहम्मद द्वारा करवाया गया है। पार्षद शाबाज खान ने बताया कि इस कैलेण्डर से लोगो को राजस्थान की छुट्टिया, भारतीय व्रत एवं त्यौहार एवं उर्दु तारीख व उर्स की जानकारी का विवरण जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य से कैलेंडर 2021 विमोचन किया गया और कैलेंडर में चित्र लगाए है जिसके माध्य्म से राष्टीय एवं धार्मिक आयोजन का चित्रण के माध्यम से दर्शाया गया है यह कैलेंडर सभी को नि:शुल्क वितरण किया जायेगा। कैलेंडर विमोचन के दौरान समाजसेवी सिकन्दर खान, मनवर अली, मोहम्मद ताइफ, ईस्माईल रंगरेज, गुलाम मोहम्मद, नजरूद्दीन, नदीम खान, माइकल, सदाम छीपा, शानू खान सहित कई गणमान्य नागरिकगण व साथीगण सहित समाजबन्धु उपस्थित थे। वहीं विमोचन के दौरान महापौर कुन्ती देवड़ा ने पार्षद शबाज़ खान की प्रशंसा करते कहा की युवा पार्षद की नई सोच ओर विचार बहुत ही सराहनीय है तथा आगे जाकर अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button