रोग और शोक में नि:स्वार्थ सेवा करने वालों का हुआ बहुमान

जोधपुर। पुष्टिकर एजुकेशन ट्रस्ट एवं पुष्टिकर यूथ सोसायटी की ओर से शहर में रोग व शोक में नि:स्वार्थ कार्य करने वाले लोगों का सम्मान समारोह जयनारायण व्यास बालिका विद्यालय सिवांची गेट के ऑडिटोरियम में किया गया। वहीं पुष्करणा समाज की सेवार्थ नर्सिंग केयर सेंटर का भी किया गया।  कार्यक्रम में पुष्टिकर एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पुरोहित मुख्य अतिथि थे तो वही वरिष्ठ समाजसेवी राजू व्यास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर ाजसेवी कमलेश पुरोहित, हीरालाल व्यास, सुरेश व्यास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मंडा एवं ओपी लोहरा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। पुष्करणा ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पुरोहित ने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में जब परिवार के लोग भी नजदीक आने से डरते थे उन विपरीत परिस्थितियों में पुष्टिगर यूथ सोसायटी ने इस सेंटर की शुरुआत की और समाज के कई लोगों को निशुल्क सुविधा दी वहीं आज जिन लोगों का सम्मान किया जा रहा है उन सभी विभूतियों ने महामारी के बावजूद भी कई शवों का अंतिम संस्कार कर मानवता का परिचय दिया है। कार्यक्रम के दौरान रोग और शोक की घड़ी मे समाज की सेवा करने वाले ब्लड डोनर्स व समाजसेवियों का भी बहुमान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश रामदेव, एडवोकेट विश्वजीत जोशी, नरेंद्र हर्ष सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button