सेन्ट्रल एकेडमी संस्थान एल्यूमिनी ने शिविर के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

जोधपुर। सेन्ट्रल एकेडमी संस्थान की पूर्व छात्रा पायल मोहनोत की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में देश-विदेश में मौजूद पायल के बैचमेटस ने रक्तदान कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कुल 151 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।
संस्थान की एल्यूमिनी के सदस्य कमलेश सीरवी ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए काफी सदस्यों का शिविर में आना संभव नहीं था, ऐसे में अमेरिका, दुबई, शारजहां, जयपुर, सूरत, गाजियाबाद, मुम्बई, सूरत, पूना व अजमेर निवास कर रहे पायल के क्लासमेट ने अपने शहरों में ही रक्तदान कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। एल्यूमिनी के सदस्य आदर्श शर्मा ने बताया कि जोधपुर में रेजिडेंसी रोड स्थित रोटरी क्लब भवन व उम्मेद अस्पताल में सम्पन्न शिविर में सेन्ट्रल एकेडमी संस्थान के शिक्षक, विद्यार्थी व अन्य कर्मचारियों के सहयोग से 75 यूनिट रक्तदान किया। वहीं अलग-अलग शहरों सहित कुल 76 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। शिविर में अभिषेक श्यामसुखा, स्वाती, लक्ष्मा, आकाश बोहरा, सपना बोहरा, लक्ष्य जैन, हर्ष मेहता, अभिषेक गोलिया, परमेश्वर सोनी, देवेन्द्र, मनीष झंवर, सुनील चौपड़ा, चंद्रेश चौपड़ा, अमिताभ, कपिल श्रोत्रिय, गिरीश गुप्ता, संजय पंजाबी सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग किया। रोटरी क्लब मेंआयोजित शिविर में एसीपी नूरमोहम्मद, एसीपी भूपेंद्र सिंह, एसीपी राजेंद्र सिंह, एसीपी ट्रैफिक रविराज सिंह शेखावत, आईआरपीएस अशोक कुमार शर्मा, सीआई ट्रैफिक राजेंद्र सिंह, सरदारपुरा थाने के सीआई हनुमान सिंह, एसआई परवीन जुगतावत व देवनगर थाने के एसआई सरजील मलिक ने दोस्तों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर आमजन को प्ररेणा देते है। इस मौके एसीपी भूपेंद्र सिंह ने रक्तदान कर रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई भी की।  उल्लेखनीय है कि पायल मोहनोत (40) का गत 10 दिसम्बर को हृदयघात से निधन हो गया था। वे वर्तमान में पाली की एक निजी स्कूल में प्राचार्य के रूप में कार्यरत थी। उनकी स्मृति में क्लासमेट तथा सेन्ट्रल एकेडमी संस्थान एल्यूमिनी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button