संत रामप्रसाद को भेंट की कुरआन
जोधपुर। सूरसागर बड़ा रामद्वारा के रामस्नेही संत रामप्रसाद महाराज को मुस्लिम समाज के लोगों ने कुरआन भेंट कर नववर्ष की शुभकामना दी। रकमा प्रवक्ता कफील खान ने बताया कि शहर खतीब व पेश इमाम काजी मोहम्मद तैयब अंसारी, इकबाल खान, शौकत अली लोहिया व वार्ड 57 के पार्षद प्रतिनिधि इलियास मोहम्मद ने उन्हें कुरआन भेंट की। इस अवसर पर संत रामप्रसाद महाराज ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक माहमारी कोरोना के आपदा दौर में कर्मशील लोगों ने जोधपुर के सभी धर्म वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर तबके के जरूररतमंदों व गरीबों को हर प्रकार की मदद कर आपसी भाईचारगी व कौमी एकता की मिसाल कायम की। संत रामप्रसाद महाराज ने शहर खतीब व पेश इमाम काजी मोहम्मद तैयब अंसारी को ग्रंथ श्री करूणा सागर व अनुभव वाणी भेंट की।