उड़ान फाउंडेशन की पहल पर युवाओं ने बढ़ाया हाथ
जोधपुर। नए साल की शुरुआत युवा नशे से ना करके सेवा के साथ करें इसी थीम पर मूक पशु-पक्षियों की सेवा के साथ बच्चों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया गया।
उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरूण धनाडिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से जो अपील फाउंडेशन ने की उसके साथ कई ऐसे युवा भी जुड़े जो पहली बार सेवा कार्य में हाथ बंटा रहे थे। धनाडिया ने बताया कि उड़ान टीम के राजेंद्र कुमावत, चिराग लाहोटी, अविन छंगाणी, दुष्यंत खींची, दुष्यंत व्यास, वसीम खान, निर्भीक डोयल, कुणाल धनाडिया, आदित्य लोहिया, दिब्गज गौर, नगेंद्र सिंह शेखावत, हिमांशु कच्छवाहा, सुबल डोयल, शुभम मालपानी, अनिल राजपुरोहित, आदित्य शर्मा ने बच्चों के बाल बसेरा, जब्बरनाथ गोशाला व किला रोड के समीप पक्षी धाम में मूक पशु-पक्षियों की सेवार्थ कार्य किया। बाल बसेरा संचालक दिनेश जोशी की ओर से अध्यक्ष धनाडिया व टीम का सेवा कार्यों के लिए स्वागत भी किया गया। इस अभियान के तहत अन्य युवाओं के संगठनों व लोगों से जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की अपील की है।