नर्सेज यूनियन ने मनाया ब्लैक डे
सेवा भारती समाचार।
सिरोही। राजस्थान नर्सेज यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आव्हान पर 1 जनवरी को ब्लैक डे के रूप में मनाया। राजस्थान नर्सेज यूनियन सिरोही के जिलाध्यक्ष व जिला समन्वयक जीवतदान चारण ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज नई पेंशन योजना को हटाकर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि रिटायर्ड होने पर पेंशन ही कर्मचारियों के लिए सम्मान पूर्वक जीने का सहारा होती हैं। नई पेंशन योजना में कर्मचारियों को यह पता नहीं होता है कि रिटायर्ड होने पर कितनी पेंशन मिलेगी, जबकि पुरानी पेंशन योजना में यह पता होता है कि कितनी पेंशन मिलेगी, ब्लैक डे पर कर्मचारियों ने अपने अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर ब्लैक डे मनाया। नर्सेज जिलाध्यक्ष व जिला समन्वयक जीवतदान चारण के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिलदर पर भी कर्मचारियों व अधिकारियों ने काली पट्टी बांध कार्य किया। इस अवसर पर डॉ. निहालसिंह मीणा, डॉ. विनोद गुर्जर, डॉ. राजेंद्र दायमा, राजेंद्र कुमार यादव, चिराग पांचाल, राजेश कुमार, विक्रम जीनगर, हेमलता, लोकेश कुमार, मनीषा, पिंकी, संजू, नीरज परिहार, सरवन कुमार, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।