पुजारी मनीष अबोटी धर्मगुरु मनोनीत
जोधपुर। विश्व हिंदू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शर्मा द्वारा प्रदेश संरक्षक उपमहापौर किशन लड्डा के आदेशानुसार गजानन मंदिर रातानाडा के पुजारी मनीष अबोटी को विश्व हिंदू सेवा संघ में माल्यार्पण कर जोधपुर जिले के धर्मगुरु पद पर मनोनीत किया गया।
संघ के प्रदेश संरक्षक किशन लड्डा द्वारा धर्म गुरु को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही रोहित शर्मा व विजय सधनानी द्वारा प्रदेश संरक्षक किशन लड्डा को माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर वापस सम्मान दिया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रोहित शर्मा, प्रदेश संयोजक विक्रम सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश भक्तानी, प्रदेश सदस्य वंदिता डागा व जिला अध्यक्ष महिला शक्ति प्रकृति सधनानी, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी कौशिक, पुरुष जिला अध्यक्ष व पुरुष कोषाध्यक्ष अशोक जांगिड़, जिला उपाध्यक्ष सिमरन जोधा, शिप्रा मित्तल चांडक, मंडल अध्यक्ष सरला, पिंकी व कार्यकारिणी सदस्य विजय, हिमांशु, मुकेश, हेमलता, प्रिया ममता, अंजलि, कंचन, खुशी, पूर्वी, कुलदीप, रवि मौजूद रहे।