भगवान राम मानव सभ्यता का सबसे आदर्श चरित्र: लोढ़ा

सिरोही। विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि हमारी दस हजार साल की मानव सभ्यता में शासन और आदर्श में भगवान राम से बेहतर कोई उदाहरण नहीं है। यहीं वजह से कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भगवान राम को मानती है। विधायक लोढा बुधवार को केरलेश्वर महादेव मंदिर में श्री दशनाम गोस्वामी समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्री दत्तात्रैय भगवान जयंति महोत्सव पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। लोढ़ा ने कहा कि भगवान राम ने शासन और कर्त्तव्य निर्वहन में कई उदाहरण प्रस्तुत किए है। उनके जीवन के बारे में जब जानना चाहते है तो हर पन्ने पर कुछ सीखने को ही मिलता है। विधायक लोढा ने भगवान राम के एक शासक के रूप में कर्त्तव्य निर्वहन का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनकी प्रजा के एक साधारण व्यक्ति ने प्रश्न किया और एक शासक के रूप में कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए अपनी पत्नी सीताजी का त्याग कर दिया। लेकिन आज के समय में भाई भाई के बीच जमीन जायदाद के लिए झगड़े हो रहे है। विधायक ने कहा कि केवल मंदिर बनाने से कुछ नहीं होगा, भगवान राम जैसा मनुष्य बनना तो संभव नहीं है, उनके जीवन चरित्र का एक अंश भी हम अपने जीवन में ग्रहण कर पाए तो जीवन सफल हो जाएगा। भगवान राम और कौशल्या के बीच संवाद का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि भगवान राम धैर्य की पराकाष्ठा थे। जब राजा दशरथ ने उन्हें वनवास दिया तो उनकी माता उनके पास गई और उनकी आंखों से आंसू आने लगे तो भगवान राम ने कहा कि मां दुखी क्यों होती हो पिताजी ने मुझे तो जंगल का राज दिया है। विधायक लोढ़ा ने लोगों से भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन में अंगीकार करने का आह्वान किया।
हुआ स्वागत सत्कार
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, भबुतभारती महाराज, नारायण भारती महाराज, ललित भारती महाराज, श्रवण भारती महाराज सहित कई साधु संत एवं गोस्वामी समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इससेे पूर्व विधायक का महोत्सव स्थल पहुंचने पर श्री दशनाम गोस्वामी समाज की ओर से सामाजिक परंपरानुसार स्वागत सत्कार किया गया।
निकाली शोभायात्रा
दशनाम गोस्वामी समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय महोत्सव के तहत बुधवार की दोपहर को शहर के प्रमुख मार्गो से श्री दत्तात्रैय भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। केरेलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा नगर पालिका रोड़, मुख्य बाजार, गोलबिल्डिंग सहित प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनरू मंदिर परिसर पहुंचकर विसर्जित हुई। महोत्सव के दौरान समाज की ओर से भामाशाहों एवं साधुसंतो का बहुमान किया गया तथा महाआरती का आयोजन किया गया। इससे पूर्व चढावों के कार्यक्रम भी हुए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button