कैलेंडर का विमोचन, स्कूल में किया श्रमदान
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। कुम्हार (प्रजापति) युवा मंच संस्थान के 21वें वर्ष में प्रवेश पर प्रकाशित नव वर्ष 2021 के कैलेंडर का विमोचन सरदारपुरा स्थित श्री महाराजा विद्यालय प्रांगण में संस्थापक सदस्य महेंद्र मेवाडा, महेंद्र मावर, श्रवण ऐनिया की उपस्थिति तथा संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा विभाग सीताराम जालंधरा, विकास अधिकारी मत्स्य विभाग प्रेमसिंह प्रजापति, प्रिंसिपल आफरी रामराज प्रजापति व मुख्य संरक्षक दूदाराम चकेनिया के आतिथ्य में किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मण अजमेरिया, सचिव प्रशांत चांदोरा व संगठन मंत्री मुन्नालाल बटाणीया ने बताया कि कैलेंडर प्रकाशन हेतु कमेटी का गठन किया गया जिसमें राहुल कारगवाल, श्रवण ऐनिया व दशरथ प्रजापत के निर्देशन में तैयार किया गया। कार्यक्रम से पूर्व महाराजा विद्यालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत परिसर की सफाइ्र्र की गई। तत्पश्चात् सभी पूर्व पदाधिकारियों, संरक्षक व आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में प्रकाशन कमेटी के सदस्य राहुल कारगवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।